आपदा पीड़ितों की मदद को दल रवाना
करनाल | जम्मू-कश्मीरमें आई प्राकृतिक आपदा से त्रस्त लोगों की मदद के लिए गांव रंबा के युवा रविवार को दवाइयां लेकर रवाना हुए। युवा समाज सेवी गुरदीप रंबा, सैनी उल्लाह, इरशाद, सोनू रंबा, विशाल वडेरा, वासिद ने लोगों के सहयोग से लाखों रुपए की जरूरी दवाइयां एकत्रित की। और सुबह जम्मू कश्मीर के लिए गांव से रवाना हुए। गुरदीप रंबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। लोग बेघर हो गए हैं। कई दिनों से पानी में फंसे लोगों को चिकित्सा की जरूरत है। पानी में रहने और भूखा रहने से कई बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में युवाओं ने प्रयास किया है कि दवाइयां लेकर जम्मू कश्मीर पहुंचा जाएं। वहां लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने करनाल जिला के युवाओं से आह्वान किया कि वे लोगों की मदद के लिए आगे आएं। खाद्य पदार्थ, दवाइयां, पेयजल जिस भी तरह लोग सहायता कर सकते हैं, जरूर करें। गौरतलब है कि जब-जब देश में कहीं प्राकृतिक आपदा आई है करनाल जिला के लोगों ने हमेशा यथासंभव मदद वहां पहुंचाई है।