करनाल। करनाल क्लब में सीजीसी की आम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सीजीसी चेयरमैन एपीएस चोपड़ा ने की। चाेपड़ा ने कहा कि शहर में सड़कों की हालत बहुत खराब है। हुडा द्वारा जो टाइलों की सड़कें बनाई जा रही हैं वे बहुत ऊंची-नीची बनी हैं। उनके नीचे ठीक से कुटाई तथा रेत की परत नहीं बिछाई गई है। सड़कों के कट आदि की मरम्मत समय पर सही तौर पर नहीं हो रही है। जिसके कारण अभी हाल में एक लड़की की मौत भी हो गई है।
नगर निगम क्षेत्र की सड़कों का हाल भी बहुत खराब है। इस पर सदन ने रोष प्रकट किया। डीएन अरोड़ा ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा अनाप शनाप फीस बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाया तथा बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लिखे जाने के बावजूद स्कूलों के प्रबंधकों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। अभिभावक परेशान हैं जो पेरेंटस कुछ बोलते हैं तो उनके बच्चों को परेशान किया जाता है। सदन ने सरकार से मांग की कि वह अपना निजी ध्यान देकर अभिभावकों को शोषण से बचाए।
इस अवसर पर संदीप लाठर, आरके द्विवेदी, एसएम कुमार, बीआर गुलाटी, जेआर कालड़ा, एसके शर्मा, संजीव खन्ना, प्रमोद गुप्ता, मोहिंद्र कादियान, बलराज तनेजा, गुरविंद्र सिंह, सीपी सैनी, भूषण गोयल, संजीव पासी, नवजोत सिंह वड़ैच, ओपी सचदेवा, आदित्य बंसल, डीएन अरोड़ा, सुरिंद्र सिंह, सीडी पसरीचा, आरएन चानना, ज्ञान अरोड़ा, केके शर्मा, एचजी खुराना, केके पुरी, एसएन सिंगला, लाजपत राय चुचरा, निरूपमा सदर, शाम देव शर्मा, रामलाल अग्रवाल, जीएस मनचंदा, एसके शर्मा, एसएन सिंगला, केपी सिंह, अंजु मौजूद रहे।
बैठक में पैकिंग में कम तोल पर जताई गई चिंता: सदन में माप-तौल ठीक होने पर भी गहन चिंता व्यक्त की गई। कई अच्छी बड़ी कंपनियों के पैकिंग में लिखे अनुसार मात्रा पाए जाने की बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बार-बार पैकिंग कर कुछ मात्रा कम करके भाव उतना ही लिखने की बात भी सामने आई। सदन ने सरकार से इस ओर विशेष ध्यान देकर निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। यह भी निर्णय लिया गया है कि विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा तथा खुला मंच का आयोजन किया जाएगा।
सिटीजन ग्रीवेंसेज कमेटी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
(सीजीसी की बैठक को संबोधित करते एसपीएस चोपड़ा।)