पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी किया गिरफ्तार

चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातके समय पुलिस गश्त के दौरान पुलिस को कई संगीन मामलों में शामिल एक शातिर अपराधी हत्थे चढ़ गया। पूछताछ करने पर पता चला कि अपराधी ने पिछले साल एक युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस काफी समय से हत्यारों को खोज रही थी।

डीएसपी सतीश शर्मा ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी। तभी उन्हें पिचौलिया की तरफ से एक नौजवान युवक पैदल आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर पेशाब करने के बहाना लेकर बैठ गया। शक के आधार साथियों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सन्नी गांव ऐंचला निवासी बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुई।

येथा हत्या का कारण : डीएसपीने बताया कि अशोक बाइक पर जा रहा था, आरोपी भी भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास खड़े थे। तभी बाइक का पहिया उनसे टकरा गया। आरोपी बाइक सवार ने भी शराब पी हुई थी। इस बात काे लेकर उनमें कहासुनी हो गई। कहासुनी में सन्नी दिलबाग ने उसे चाकू मार दिया। इलाज के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई।

ये बताया पूछताछ में

पुलिसका दावा है कि आरोपी ने बताया कि उसने करीब ढ़ाई साल पहले उसने उसके दोस्त दिलबाग सिंह ऐंचला ने एक नौजवान अशोक कुमार समालखा को चाकू मार दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप की शिकायत पर सिटी थाना में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस हत्या को सुलझाने में लगी हुई थी। लेकिन पुलिस को हत्या के कारणों का पता नहीं चल रहा था।