पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडलों से बताई गणित की बारीकियां

मॉडलों से बताई गणित की बारीकियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | डीएवीपीजी कॉलेज में गणित विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग मॉडल प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने की। प्रतियोगिता में गणित विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने गणित के विभिन्न पहलुओं को मॉडल पोस्टर के माध्यम से बहुत बारीकियों से बताया। मॉडल मेकिंग में प्रथम पुरस्कार एमएससी प्रथम के मनीष, द्वितीय पुरस्कार एमएससी प्रथम के अमित, तृतीय पुरस्कार एमएससी प्रथम के ही स्वाति, निशा ज्योति को मिला। सांत्वना पुरस्कार एमएस सी प्रथम की ईशा सोनम को मिला। पोस्टर मेकिंग में प्रथम पुरस्कार एमएससी प्रथम की तनीषा, द्वितीय पुरस्कार एमएस सी प्रथम के आंचल खैंची, तृतीय पुरस्कार एमएससी द्वितीय वर्ष की सर्बजीत को मिला। इस मौके पर डॉ. बीके कौशिक, डॉ. रीतू शर्मा, प्रो रमा डॉ.एसके सिंधी, प्रो. रजनी शर्मा, प्रो.ज्योति, प्रो. रजनी बंसल, प्रो सीमा, प्रो.वंदना, प्रो.आतिका, प्रो.अमरेश, डॉ. सुलोचना नैन आदि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों के मॉडल पोस्टरों का निरीक्षण करते कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा।