वैदिक मंत्रोच्चारण से वार्षिकोत्सव शुरू
करनाल | श्रीरामकृष्ण संकीर्तन मंडल स्वर्गाश्रम का 45वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को आरंभ हुआ। हवन-पूजन, ध्वजारोहण और वैदिक मंत्रोच्चारण विधिवत समारोह की शुरुआत हुई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। इसी के साथ स्वामी दिव्यानंद भिक्षु द्वारा सप्ताह का श्रीगणेश भी हो गया। न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित एसडी लिटिल एंजल स्कूल में 21 सितंबर तक स्वामीजी श्रीमद्भागवत का कथा कहेंगे। वार्षिकोत्सव समारोह में अमरदास दुआ, राकेश मदान, परमजीत ढींगड़ा, कन्हैयालाल अरोड़ा, हरगोपाल खुराना, मोहनलाल सुखीजा, पूर्णचंद्र मुटरेजा, ठाकुरचंद्र सीकरी, वेद नारायण, तिलकराज अरोड़ा, संजय, गंगा देवी, लता बुटानी, कंवल लता चौधरी सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।