पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नितिन हत्याकांड: नहीं लग सका सुराग

नितिन हत्याकांड: नहीं लग सका सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | मूलरूपसे गांव नरुखेड़ी के रहने वाले छात्र नितिन नरवाल की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ना को दूर, पुलिस हत्या का कारण भी नहीं खोज पाई है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस मामले की एक नहीं तीन-तीन बार जांच पूरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस की जांच जहां पर शुरू हुई थी, वहीं पर आकर रुक गई है। सीआईए वन स्टाफ इंचार्ज कुलभूषण ने बताया कि मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर ली गई है। पुलिस के लिए ये केस चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि आरोपी किसी और की हत्या करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने गलती से छात्र नितिन नरवाल की हत्या कर दी। काबिलेगौर है कि अगस्त माह में कैथल ओवरब्रिज के ऊपर छात्र नितिन नरवाल की अज्ञात बाइक सवारों ने तेजधार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तुरंत ही शहर की नाकाबंदी की। लेकिन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तब से पुलिस इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है।