पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब डिस्पले बोर्ड से पढ़ाएंगे यातायात नियमों का पाठ

अब डिस्पले बोर्ड से पढ़ाएंगे यातायात नियमों का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें लगातार बढ़ रहे हादसों को कम करने के लिए रोडवेज परिवहन विभाग द्वारा आरटीए कार्यालय समक्ष 2 लाख रुपए की लागत से एक डिस्पले बोर्ड लगाया है। डिस्पले बोर्ड में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता संदेश यातायात नियमों के बारे में पूरी जानकारी युक्त पट्टी लगातार चलेंगी। डिस्पले बोर्ड की खास विशेषता यह है कि डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक की साइड से आने वाले सभी वाहन चालकों को डिस्पले बोर्ड दूर से ही दिखाई देता है। इस स्थान पर यह बोर्ड लगाने का उदेश्य है कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। जो उनके समाज हित में जरुरी है। आरटीए अधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे हादसों को कम करने के लिए यह कदम उठाया है, ताकि वाहन चालक डिस्पले बोर्ड पर लिखी हिदायतों को पढ़कर संभावित दुर्घटनाओं का रोक सके।

सार्वजनिकस्थानों पर लगेंगे साइन बोर्ड

इसकेअलावा विभाग द्वारा जिले के लिए 20 बडे़ साइन बोर्ड बनवाए गए हैं। जिन्हें सार्वजनिक जगहों पर लगाया जाएगा। जहां पर लोगों की ज्यादा से ज्यादा आवाजाही हो। इनमें बस स्टैंड, रेलवे रोड, इंद्री बस स्टैंड, असंध बस स्टैंड, घरौंडा आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर जरुरत हुई तो और साइन बोर्ड बनवाए जाएंगे।

ये कहा अधिकारी ने

आरटीएविभाग में कार्यरत जोगिंद्र ढुल ने बताया कि विभाग द्वारा लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। ताकि आने वाले दिनों में संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए विभाग द्वारा कार्यालय के बाहर एक बड़ा डिस्पले बोर्ड लगाया गया है। जिस पर यातायात नियमों के बारे में पूरी जानकारी युक्त पट्टी लगातार चलती रहती है। इस वाहन चालक दूर से भी पढ़ सकता है।

15 अगस्त को बांटी जा चुकी हैं टी शर्ट कैप

विभागद्वारा लोगों को रोड सेफ्टी के नियमों के बारे में बताने के लिए 15 अगस्त को 5 सौ कैप टी शर्ट बांटी जा चुकी हैं। ताकि छात्रों में बचपन से ही यातायात नियमों के बारे में बताया जा सके। और आने वाले दिनों में यातायात नियमों का पालन करे। इससे आने वाला भविष्य सुरक्षित होगा। सड़क दुर्घटना में लापरवाही की वजह से किसी की जान नहीं जाएगी।