पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे रोड पर मंजूर हुआ विश्वकर्मा चौक

रेलवे रोड पर मंजूर हुआ विश्वकर्मा चौक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | श्रीविश्वकर्मा पांचाल समाज सभा की एक मीटिंग नरेश कुमार पांचाल की अध्यक्षता में हांसी रोड से नई अनाज मंडी रोड स्थित सभा कार्यालय में हुई। मीटिंग का संचालन महा सचिव लाभ सिंह आर्य ने किया। बैठक में टी प्वाइंट नजदीक एसडी मॉडल स्कूल (मच्छी मार्किट) रेलवे रोड को भगवान श्री विश्वकर्मा चौक के नाम से मंजूर किए जाने पर विश्वकर्मा समाज ने खुशी जाहिर की है। क्योंकि शहर में भगवान विश्वकर्मा के नाम से कोई चौक नहीं था। प्रधान ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती शहर में कई जगहों जैसे शिव कालोनी विश्वकर्मा मंदिर, कर्ण बिहार विश्वकर्मा मंदिर जुंडला गेट श्री विश्वकर्मा मंदिर ब्राह्मण सभा में से मनाई जाएगी। इस मौके पर सतपाल पांचाल, शिवकुमार पांचाल, सत नारायण पांचाल, विद्यासागर पांचाल, अमरनाथ उचानी, संजय पांचाल उचाना, इंद्रपाल पांचाल मौजूद थे।