- Hindi News
- शहीदों के दिखाए मार्ग पर चले युवा पीढ़ी : अरोड़ा
शहीदों के दिखाए मार्ग पर चले युवा पीढ़ी : अरोड़ा
करनाल | प्रतिमारक्षा सम्मान समिति द्वारा आजादी आंदोलन के महान युवा शहीद महावीर सिंह राठौर की जयंती को स्वतंत्रता सेनानी सम्मान संग्रहालय में मनाया गया। जयंती सभा में उपस्थित सभी देशभक्त क्रांतिकारी लोगों ने शहीद महावीर सिंह के चित्र पर पुष्प भेंट कर, उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दी।
जयंती सभा में विभिन्न वक्ताओं द्वारा शहीद महावीर सिंह राठौर के भारतीय आजादी आंदोलन में दिए हुए योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जयंती सभा की अध्यक्षता रानी लक्ष्मी बाई रेजीमेंट की चेयरमैन विजय कुमारी शर्मा अध्यक्ष निर्मल फूले ने की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे बुरी लत में पड़कर अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। युवा पीढ़ी किसी भी देश समाज की रीढ़ की हड्डी होती है। युवाओं का यह कर्तव्य बनता है कि बुरी आदतों को त्यागकर देशहित में अपना योगदान दें।