चाकू से हमला कर एक को किया घायल
करनाल | नगलाफार्म शिकायतकर्ता पारुल ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी विक्रम, रिंकू गुरनाम निवासी नगला फार्म ने शिकायतकर्ता को गांव नगला फार्म के क्षेत्र में चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना सदर करनाल में मामला दर्ज किया गया। आरोपी गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।