- Hindi News
- प्रशासन ने विस चुनाव के लिए 15 उड़नदस्ते बनाए
प्रशासन ने विस चुनाव के लिए 15 उड़नदस्ते बनाए
20सितंबर जिले में विधानसभा चुनाव को स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने 15 उड़नदस्तों का गठन किया है। इसके अलावा 15 नाका टीमें भी गठित की गई। निगरानी के लिए 30 वीडियोग्राफर भी लगाए गए हैं। चुनाव के दौरान ये टीमें हर गतिविधियों पर ध्यान रखेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि आरके सिंह आरटीए को इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एक्सपेंडिचर पर्यवेक्षक के साथ आईटीओ बीआर तनेजा,जेके मेहता,चिंरजीलाल एसएल गर्ग, मिथलेश कुमार सीनियर फाइनेंस एकाउंट ऑफिसर एनडीआरआई तथा पवन कुमार गुप्ता सहायक फाइनेंस एंड एकाउंट ऑफिसर एनबीएजीआर करनाल को सहायक एक्सपेंडिचर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ विधानसभा स्तर पर वीडियो सर्विलेंस टीमें बनाई गई है। वीडियो वीवीएन टीम का प्रभारी एडीओ कृषि को बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को दी गई है।