पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंद्री से कर्णदेव कांबोज प्रत्याशी

इंद्री से कर्णदेव कांबोज प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंद्रीविधानसभा क्षेत्र बीजेपी द्वारा प्रत्याशी बनाए गए कर्ण देव कंबोज का ताल्लुक यमुनानगर से है। 20 फरवरी 1961 को उनका जन्म हुआ था। कर्णदेव कांबोज नेे परास्नातक के बाद कानून की डिग्री भी हासिल की। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से 1980 में जुड़े चार साल एबीवीपी की सेवा करने के बाद बीजेपी में शामिल हुए और विभिन्न पदों पर रहते हुए जिम्मेदारी निभाई।

कर्ण देव पेट्रोल पंप, ईंट भट्टा सहित कई अन्य प्रतिष्ठानों के मालिक हैं। बावजूद इसके पार्टी में वह लगातार सक्रिय हैं। कर्ण देव की पहचान जुझारू नेता के तौर पर है। उनका कहना है कि वे हलके के विकास के लिए खूब प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि इंद्री हलके में इनेलो पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि अन्य पार्टियों के प्रत्याशी घोषित किए जाने बाकी हैं।