मां के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
करनाल | मांझंडे वाली सेवा समिति की तरफ से निकाली जा रही प्रभातफेरी के अंतर्गत पं. नरेश शर्मा ने पूजा अर्चना कराकर मां झंड वाली के स्वरूप को पालकी में विराजमान किया।
अनिल अरोड़ा के आवास सेक्टर-13 में मां की पवित्र ज्योत अनिल अरोड़ा ने प्रज्जवलित करके प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। प्रभातफेरी ने सेक्टर-13 में अशोक मित्तल के आवास पर विश्राम लिया। माता की सुंदर मनमोहक भेंटों से कीर्तन हुआ। तत्पश्चात् आरती विशाल भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर रामलाल अग्रवाल, बंसी लाल सचदेवा, जोगेंद्र मदान को माता की चुनरी ओढ़ाकर मानित किया और नानक चंद, जवाहरलाल, धार्मिक सलाहकार सुभाष गुरेजा, विपिन शर्मा, विभा शर्मा, पूजा, गरिमा, हार्दिक, विरेंद्र शर्मा, सिमरण ला बा, अरुण शर्मा, सविता शर्मा, नरेश गुलाटी सहित अन्य मौजूद रहे।
मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से निकाली गई प्रभातफेरी में झूमते श्रद्धालु।
क्षमा करने से मानव बनता है महान
श्रीरामकृष्ण संकीर्तन मंडल शिवपुरी अर्जुन गेट के तत्वाधान में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में चल रही कथा में भागवत व्यास डा. स्वामी दिव्यानंद महाराज भिक्षु ने कहा कि मानव को क्षमाप्रार्थी होना चाहिए। क्षमा करने मानव महान बनता है। इस अवसर पर प्रधान अमरदास दुआ, पूर्णचंद मुटरेजा, ठाकर चंद सीकरी, धार्मिक सलाहकार सुभाष गुरेजा, वरिष्ठ समाजसेवी बब्बू तुली, श्याम सुंदर मदान, मोहनलाल सुखीजा, सुरेंद्र कुमार भुटानी, संजय कुमार, हर गोपाल खुराना, कन्हैया लाल, परमजीत, राम नारायण मिगलानी, कर्मचंद खुराना, बहादुर सचदेवा, नरेंद्र गांधी, वेद प्रकाश नारंग, बलराज भारती मा. शिव शर्मा आदि मौजूद रहे।