पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध लेखन में नौनीत वर्मा प्रथम

निबंध लेखन में नौनीत वर्मा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| डीएवीमहिला महाविद्यालय में महिला विकास प्रकोष्ठ एवं इको क्लब की ओर से अंतर महाविद्यालय स्तरीय निबंध लेखन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का विषय महिला सशक्तिकरण, दशा-दिशा विकास तथा पर्यावरण सरंक्षण रहा। निबंध लेखन का विषय आर्थिक स्वतंत्रता नारी सशक्तिकरण रहा। इस प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज के नौनीत वर्मा ने पहला, आईबी पीजी कॉलेज पानीपत की अंजलि और केवीए डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन करनाल की नवनीत कौर ने द्वितीय तथा एफसी कॉलेज फॉर वूमेन हिसार की साेनू जांगड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। केवीए डीएवी कॉलेज करनाल की पूजा गर्ग ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज प्रथम, केवीए डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन ने दूसरा और आर्य पीजी कॉलेज पानीपत भगवान परशुराम कॉलेज पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुमित्रा चावला ने बतौर मुख्य अतिथि ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता है।