पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीति में बदलाव करने की जरूरत : आरके यादव

नीति में बदलाव करने की जरूरत : आरके यादव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| दयालसिंह कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीति विज्ञान विभाग कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरके यादव ने शीत युद्ध के बाद भारत के सामने चुनौतियां विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि 1991 में रूस के विघटन के बाद विश्व में केवल एक ही महाशक्ति का वर्चस्व है वह संयुक्त राज्य अमेरिका, परंतु नौ सितंबर को लादेन उसके साथियों ने यूएसए को भी चुनौती दे डाली और विश्व व्यापार के केंद्र को ध्वस्त कर दिया। आज भारत को अपनी विदेश नीति में बदलाव करने की आवश्यकता है। आज हम अपनी विदेश नीति के तहत चीन, जापान, यूएसए, वियतनाम, रूस सभी देशों से संबंध स्थापित करना चाहते हैं। इतना ही नहीं भारत ऊर्जा शक्ति बढ़ाने के लिए यूरेनियम आपूर्ति कर्ता देशों में से किसी से भी ऊर्जा के लिए यूरेनियम ले सकता है।