पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य स्पर्धा में पुष्पा ने जीता प्रथम पुरस्कार

नृत्य स्पर्धा में पुष्पा ने जीता प्रथम पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरजू को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

गवर्नमेंटमहिला महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने नृत्य, गायन, मोनो एक्टिंग आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से दर्शक छात्राओं का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। नृत्य प्रतियोगिता में बीए प्रथम की पुष्पा और एमकॉम सैकेंड की विशाखा ने सबसे अच्छा नृत्य कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

बीसीए प्रथम मनदीप बीएस सैकेंड की ज्योत्सना ने दूसरा और एमएससी प्रथम की पुलकित ने पहला और बीए सैकेंड की आशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि एमएससी प्रथम की रूचि को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। गायन में बीए सैकेंड की परविंद्र ने पहला, बीकॉम प्रथम की अंजलि ने दूसरा और बीए थर्ड की रजनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मोनो एक्टिंग में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की रीना ने पहला, बीए पांचवें सेमेस्टर की सुनीता ने दूसरा और एमकॉम प्रथम की प्रीति राना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

संगीतवादन में एमए फाइनल की रोजी प्रथम

संगीतवादन में एमए फाइनल की रोजी ने पहला, इसी कक्षा की पूजा पूनम ने दूसरा और बीए प्रथम की नीलम बीए थर्ड की पिंकी ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में बीएस सैकेंड हॉनर्स की अंकिता संधू ने पहला, बीए प्रथम की सीमा आर्य ने दूसरा बीकाम थर्ड की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ में एमकॉम प्रीवियस की प्रीति राना ने पहला, बीकॉम प्रथम की ट्विंकल ने दूसरा और बीएससी सैकेंड की मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एमकॉम प्रीवियस की पूजा ने पहला प्रीति राना ने दूसरा और मोनिका गर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया।

छात्राओंने दिखाए मार्शल आर्ट के करतब : कॉलेजवूमेन सैल की इंचार्ज विपिन कुमारी के निर्देशन में छात्राओं ने मार्शल आर्ट के करतब दिखाए। छात्राओं के करतब देखकर दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। इस मौके पर सड़क सुरक्षा संगठन के तत्वावधान में संस्कृतकर्मी राजीव रंजन के निर्देशन में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर एक लघु नाटिका का भी बेहतरीन मंचन किया।

ये रहे मौजूद : जेसीएमएमके सांस्कृतिक विभाग प्रभारी डाॅ. अरुणा भारद्वाज के संयोजन मे केडी शर्मा, इंदिरा चुग, सुषमा शर्मा, नेहा गोयल, हेमलता शर्मा, नीतू सेठी, शालिनी, कविता मेहता, डाॅ. सिमरत पाल कौर, आशा बतरा आदि स्टाफ सदस्यो