- Hindi News
- कार्यालय का काम हिंदी में करने का आह्वान
कार्यालय का काम हिंदी में करने का आह्वान
करनाल | पंजाबनेशनल बैंक मंडल कार्यालय द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह कराया गया। समारोह का उद्घाटन मंडल प्रमुख राकेश कुमार गुप्ता ने किया। उपनिदेशक राजभाषा एनडीआरआई एवं सचिव नराकास राम शंकर गौतम बतौर मुख्यातिथि रहे। मंडल प्रमुख गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा, राजभाषा तथा संपर्क की भाषा है। हमें कार्यालय का सारा कामकाज हिंदी में करना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि हिंदी में कार्य करना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सितंबर माह को हिंदी माह के रूप मनाया जा रहा है। अध्यक्ष मुख्यातिथि गौतम द्वारा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने बैंक के कामकाज में किए जा रहे हिंदी भाषा के प्रयोग की सराहना की।
कविता पाठ प्रतियोगिता के आयोजन पर उपस्थित शाखा कर्मचारी अधिकारी।