दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
करनाल | सिविललाइन थाना में एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी कुलदीप निवासी बड़ौली पानीपत ने पीड़िता को सेक्टर 14 चौक से अगवा कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल महिला पुलिस की देखरेख में करवाया। पीड़िता की काउंसलिंग महिला अधिवक्ता द्वारा करवाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।