पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ जताया रोष

कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | सेक्टर-8स्थित महाराणा प्रताप स्मृति भवन में राजपूत सभा के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजपूत सभा के प्रधान कंवर रामपाल सिंह ने की। इसमें निवर्तमान मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर के खिलाफ टिप्पणी करने पर राजपूत समाज के लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के खिलाफ रोष जताया। सभा के पदाधिकारियों का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने समाज की एक महिला का अपमान किया है। सभा के प्रधान कंवर रामपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को तुरंत पद से हटाए।