पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधरोपण का महत्व बताया

पौधरोपण का महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरीक्लब करनाल द्वारा गांव मैनमती के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्कूल के प्रांगण में छायादार पौधे लगाए गए। स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये तथा वृक्षारोपण पर संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ। संगोष्ठी में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान रोटेरियन जगदीप कपूर ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। पूर्व प्रधान रोटेरियन सुनील कपूर तथा मैंबर रोटेरियन सोहन सिंह राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन एसके गुप्ता थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब के सचिव रोटेरियन राजेश डूडेजा, पूर्व प्रधान डीके सरीन, सदस्य श्रवण भारद्वाज, अनिल गुप्ता, संजय गांधी, अनिल गांधी, केके खुराना, अनिल तनेजा, विवेक पुरी, आदित्य बंसल, राजेश आदि मौजूद थे।