पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहारों भरा रहेगा अक्टूबर, छुटि्‌टयां भी जमकर

त्योहारों भरा रहेगा अक्टूबर, छुटि्‌टयां भी जमकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये हैं अक्टूबर में पड़ने वाले विभिन्न पर्व

सीजनके सभी त्योहारों का धूम-धड़ाका इस बार अक्टूबर माह में ही होगा। इस बार यह अनोखा संयोग बना है। दशहरा, दिवाली, गोपाष्टमी, दुर्गा अष्टमी जैसे उत्सव एक ही माह में आएंगे। एक ही माह में त्योहारी सीजन का कारोबार होने से बाजार में अच्छी खरीदारी का अनुमान है। दुकानदार इसको लेकर उत्साहित हैं और अभी से माल का स्टॉक शुरू हो गया है। छुट्टियां भी खूब होंगी। दिवाली माह के अंतिम सप्ताह में होने के कारण नौकरी पेशा लोगों को इस बार बचत करके चलनी होगी।

2 अक्टूबर : दुर्गाअष्टमी, नवरात्रों के अंतिम चरण में श्रद्धालु कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराएंगे एवं भंडारे लगाएंगे।

3अक्टूबर : दशहरा,नवमी और दसवीं एक ही दिन मनेगा।

6अक्टूबर : ईद-उल-जुहा,शहर में मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है। बकरीद इस दिन मनाई जाएगी। इस मौके पर 3 दिनों तक बकरों की कुर्बानी दी जाती है।

7अक्टूबर : शरदपूर्णिमा, शरद पूर्णिमा के बाद से कार्तिक स्नान एवं महोत्सव शुरू हो जाता है। मंदिरों में शरद पूर्णिमा की खीर का प्रसाद वितरित होगा एवं पूजा होगी।

8अक्टूबर : चंद्रग्रहण, चंद्र ग्रहण काल 3:55 बजे से 6:04 बजे तक रहेगा।

11अक्टूबर : करवाचौथ,शादीशुदा महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखेंगी। चंद्रोदय शाम के 8:16 बजे होगा।

15अक्टूबर : अहोईअष्टमी, महिलाएं संतान की लंबी आयु समृद्धि के लिए रखेंगी व्रत।