- Hindi News
- करनाल सीट के वोटर देख सकेंगे वोट सही डली या नहीं
करनाल सीट के वोटर देख सकेंगे वोट सही डली या नहीं
विधानसभाचुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चुनाव आयोग अपनी तैयारियों में लगा है तो प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच इस बार करनाल विधानसभा के मतदाताओं को नई सुविधा मिलने जा रही है। करनाल विस के वोटरों को मत डालने पर यह भ्रम नहीं रह सकेगा कि वे जिस प्रत्याशी पार्टी को वोट डाल रहे हैं उसके पक्ष में उनका वोट पड़ा भी है कि नहीं।
निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार प्रदेश की 90 विधानसभाओं में से छह विधानसभाओं थानेसर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुड़गांव में वोटर वेरिफाईएबल पेपर आॅडिट ट्रेल (वीवी पैट) का पहली बार प्रयोग किया जा रहा है। इस स्वतंत्र सत्यापन प्रणाली के द्वारा मतदाताओं को मशीन पर उस पार्टी या प्रत्याशी का निशान दिखाई पड़ेगा जिसको उसने वोट दिया है। चुनाव चिन्ह युक्त वोटर प्रिंट भी स्वयंमेव ही ईवीएम के साथ जोड़े गए वोटर बॉक्स में डल जाएगी। अपने वोट का फीडबैक लेने के लिए वोटरों के पास यह अच्छा जरिया होगा।
ईवीएम से जोड़ा जाएगा वीवी पैट मशीन को
अबकीबार के चुनावों में करनाल विधानसभा सीट के मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वीवी पैट मशीन को जोड़ा जाएगा। इसके प्रयोग से वोटर को अपनी वोट का यह प्रमाण दिखाई देगा कि उसने जिस पार्टी या प्रत्याशी को वोट डाली है उसे पड़ी है या नहीं। इसका एक प्रिंट मशीन के साथ जुड़े बॉक्स में भी डल जाएगा। बलराजसिंह, निर्वाचनअधिकारी।
171 बूथों पर वोटरों को मिलेगी सुविधा
अबकीबार करनाल विधानसभा के अंतर्गत 171 बूथों पर मतदान होगा। उक्त सभी बूथों पर वीवी पैट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। करनाल विधानसभा के 2 लाख 6 हजार मतदाताओं को इस सुविधा का उपयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। राज्य के विधानसभा चुनावों में पहली बार हो रहा यह प्रयोग अपने आप में अनोखा रहेगा। वोटर भी अभी से उत्साहित नजर रहे हैं।
विवाद की स्थिति में निर्णायक रहेगी भूमिका
अबकीबार के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग का यह प्रयास अपने आप में अहम है। क्योंकि ईवीएम मशीन के साथ जोड़ी गई वीवी पैट मशीन से निकलने वाली वोटर स्लिप प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह सहित प्रिंट होकर साथ के बॉक्स में डल जाएगी। अगर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का विवाद उठता है तो उस दिशा में उक्त प्रिंट वोटों की गिनती और परिणाम में निर्णायक का रोल अदा कर सकता है।
मतदान प्रक्रिया में आएगी प