पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्राद्ध का असर : चोथे दिन भी कोई नामांकन नहीं

श्राद्ध का असर : चोथे दिन भी कोई नामांकन नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के चार दिन बाद भी किसी भी विधानसभा क्षेत्र से एक भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। मंगलवार को चौथे दिन भी सभी नामांकन कक्षों में सन्नाटा रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन बुधवार को चौथे दिन भी किसी भी विधानसभा क्षेत्र में किसी उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया। शायद यह पहली बार है कि प्रक्रिया शुरू होने के चार दिन बाद भी किसी प्रत्याशी द्वारा पर्चा नहीं दाखिल किया गया है।

बतादें कि नामांकन 20 तारीख से शुरू हाे चुके हैं जिसकी आखिरी तारीख 27 सितंबर 2014 है लेकिन चार दिन एक भी कंडीडेट ने चुनाव के लिए अपना पर्चा नहीं भरा है। इसे श्राद्ध पक्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। तमाम प्रत्याशी खुलकर यह स्वीकार भी कर चुके हैं कि श्राद्ध की वजह से पर्चा नहीं भरा जा रहा और शुभ मुहूर्त का इंतजार है। ऐसे में इस बार पर्चा दाखिल करने के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को 25,26 और 27 सिर्फ तीन दिन का समय मिलेगा।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 24 सितंबर को भी दोपहर तक अमावस्या है और नवरात्रि 25 सितंबर से ही प्रारंभ हो रहे हैं। ऐसे में 24 सितंबर को भी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की गुंजाइश कम ही है।