स्टेपनी बदलने रूका, कैंटर ने कुचल दिया
करनाल। तरावड़ी जीटी पर पंचकूला निवासी कंटेनर चालक 44 वर्षीय रमेश कुमार की कैंटर से कुचले जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रमेश कुमार जीटी रोड से दिल्ली की ओर कंटेनर लेकर जा रहा था। तरावड़ी के नजदीक उसके कंटेनर में पंक्चर हो गया।
वह जीटी रोड किनारे पर स्टेपनी बदल रहा था कि पीछे से आए कैंटर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।