- Hindi News
- कम मतदान वाले बूथों पर निर्वाचन आयोग की नजर
कम मतदान वाले बूथों पर निर्वाचन आयोग की नजर
करनाल | मतदानप्रतिशत बढ़ाने के लिए कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही ईवीएम के प्रति जागरूकता के लिए जनसंपर्क विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को डेमो के जरिए ईवीएम के प्रयोग के बारे में जानकारी दे रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि अब तक 94 गांव कवर किए जा चुके हैं। इस अभियान के तहत लोगोंं को एक जगह इकट्ठा करके उन्हें ईवीएम के बारे में जानकारी दी जाती है। लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाता है। वोट हर नागरिक का अधिकार है और हमारी ताकत भी है। जिसकी वोट है, वह जरूर डाले। उपायुक्त ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र के उन गांवों तथा बूथों पर विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिन पर लोकसभा चुनाव के दौरान कम मतदान हुआ था इस काम के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग की गाडिय़ां निरंतर प्रचार कर रही है। इन प्रचार वाहनों पर ईवीएम मशीन की डमी लगाई गई है और लोगों को वोट डालने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्लोगन लिखे है। इस अभियान के तहत जिले के सभी बड़े गांव शहरी क्षेत्र में करीब 450 नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस जागरूकता अभियान के तहत 22 सितम्बर को जुंडला, असंध, खेडी सर्फ अली, बाहरी,चोचड़ा, बल्ला, कलहेडी, अराईपुरा, बरसत, डींगरमाजरा, घरौंडा, मंगलगढ़ी, फरीदपुर, हरसिंहपुरा, पुंडरी, देवीपुरा, गढी भरल, अलीपुरा, कोहण्ड में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की।