पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उचित हिस्सेदारी नहीं मिली तो पुतले फूंककर किया प्रदर्शन

उचित हिस्सेदारी नहीं मिली तो पुतले फूंककर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा ने प्रदेश में की राजपूत समाज की अनदेखी : गोंदर

प्रदेशमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट वितरण के बाद शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई क्षेत्रों में बीजेपी समर्थक वहां घोषित किए उम्मीदवारों के पुतले फूंककर विरोध जता रहे हैं। वहीं अब राजपूत समाज के लोगों ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी का विरोध करने के फैसला लेकर पार्टी की चिंता बढ़ा दी है।

राजपूत समाज के लोगों ने विधानसभा में बीजेपी द्वारा समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने के विरोध में राजपूत धर्मशाला से शव यात्रा निकाली। समाज के लोगों ने जीटी रोड के समीप भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा का पुतला दहन किया। लोगों ने पार्टी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सुरेंद्र राणा ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने राजपूत समाज को आश्वासन दिया था कि विधानसभा चुनाव में उन्हें कम से कम दस सीट दी जाएंगी। लेकिन जो तीन सीट दी हैं, वहां बीजेपी की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राजपूत समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उनका मजाक बनाया है। इसका खामियाजा उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। राजपूत नेताओं ने सेक्टर 8 स्थित राजपूत धर्मशाला में राजपूत बिरादरी की अहम मीटिंग कर आने वाले विधानसभा में बिरादरी को नजरअंदाज करने और टिकट देने पर चुनावों में भाजपा का विरोध करने का फैसला लिया।

निसिंग. भाजपाप्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते क्षत्रिय समाज के लोग।

उन्होंने कहा कि समाज के लोग खासकर घरौंडा, असंध में बीजेपी उम्मीदवारों को हराने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। क्योंकि वहां पर राजपूत समाज के वोट काफी ज्यादा हैं। वहीं राजपूत समाज के लोगों ने फैसला लिया है कि महेंद्रगढ़ में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा के खिलाफ वोट करेंगे। उनका विरोध भी किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद, हरदीप राणा, राजेंद्र राणा, रणधीर सिंह, साहब सिंह, मेहर सिंह, विक्रम, सुरेंद्र, राजबीर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।