पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावों के मद्देनजर यूपी सीमा पर विशेष चौकसी

चुनावों के मद्देनजर यूपी सीमा पर विशेष चौकसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | जिलापुलिस अधिकारियों की जिला उपायुक्त कार्यालय के कान्फ्रेंस हाल में एक विशेष मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता एसपी अभिषेक गर्ग ने की। मीटिंग में विधानसभा चुनाव अपराध पर रोक लगाने, यातायात संबंधित आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए मीटिंग ली।

एसपी ने कहा कि जिले में चुनाव को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्दीधारी पुलिस कर्मचारियों के अलावा कमांडो फोर्सेज, अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा। मीटिंग में सतीश वत्स, राजकुमार, ललित सिंह, नरेश कुमार,गौरव कुमार,सुनील, जेआर कालड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

यूपीसीमा पर विशेष नजर : उन्होंनेकहा कि यूपी से अपराधियों के बारे में सूचनाओं का भी आदान प्रदान पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

जिला पुलिस ने बढ़ाया नाकाबंदी का समय

जिलापुलिस ने नाकाबंदी का भी समय बढ़ा दिया है। जगह जगह नाकाबंदी की जाएगी। सभी उप पुलिस अधीक्षक नाकाबंदी स्थलों पर जाकर वाहनों को भी चेक करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए तैयार है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया है कि वे पुलिस की मदद करें।