- Hindi News
- 10 तक करें चकबंदी का फैसला नहीं तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
10 तक करें चकबंदी का फैसला नहीं तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
पांचगांवों की कृषि भूमि चकबंदी विवाद का फैसला गुरुवार को नहीं सुनाया जा सका। रोहतक मंडल कमिश्नर की कोर्ट ने अगली तारीख 10 अक्टूबर लगाई है। फैसला मिलने से खफा किसानों ने ऐलान किया कि अगर 10 अक्टूबर को फैसला नहीं सुनाया गया तो पांचों गांवों के किसान अनशन पर रहकर विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
गुरुवार को चकबंदी विवाद का फैसला सुनाए जाने की उम्मीद से पांचों गांव (कैरवाली, अमृतपुर कला, अमृतपुर खुर्द, अराईंपुरा कालरम) के किसान लघु सचिवालय पहुंचे। 11:30 बजे कोर्ट में सुनवाई का टाइम बताया गया था। मामले में सुनवाई हुई, लेकिन फैसला नहीं सुनाया जा सका। सुनवाई की अगली तारीख 20 नवंबर लगाई गई। एक तो फैसला नहीं मिला, दूसरा तारीख लंबी मिल गई। इस पर किसानों ने विरोध जाहिर किया। इसके बाद मामले में सुनवाई की अगली तारीख 10 अक्टूबर की गई। लघु सचिवालय परिसर में एकत्रित किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दे डाली कि अगर 10 अक्टूबर को फैसला नहीं सुनाया गया तो इसी दिन से पांचों गांवों के किसान खेतों में टेंट गाड़ देंगे। किसानों के साथ महिलाएं बच्चों समेत अनशन पर रहेंगी और लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
किसान प्रदीप कालरम, नरेंद्र मराठा, मेनपाल राणा, गोविंद सरपंच अमृतपुर, ओमप्रकाश रूलाराम आदि ने कहा कि रोहतक कमिश्नर को जो जांच रिपोर्ट सौंपी गई हैं, उसमें उक्त किसानों के साथ जालसाजी धांधली उजागर हो चुकी हैं। लेकिन फिर भी किसानों को उनकी भूमि सौंपने में देरी की जा रही है। जाे सही नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान ही जानते हैं कि वे किस कदर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
किसानों ने कहा कि दिल्ली में धरने के दौरान मुख्यमंत्री ने मामले से जुड़े स्टाफ को बदलने, जांच के बाद दोषियों को सजा देने और किसानों पर दर्ज किए मुकदमों को वापस लेने की मांग पूरा करने का आश्वासन दिया था। जिससे किसानों में इंसाफ की एक उम्मीद जग गई थी। लेकिन इनमें से सिर्फ स्टाफ को बदला गया है अन्य दोनों मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे लगता है कि किसानों के प्रति सरकार के मनसूबे ठीक नहीं हैं। इससे उनमें रोष है।
किसान प्रदीप कालरम, नरेंद्र मराठा, मेनपाल राणा, रोशनलाल, कृष्ण, ईश्वर जोगी, राजबल राणा, संजीव, रामनिवास, गोविंद सरपंच अमृतपुर, ओमप्रकाश, रूलाराम, ऋषिपाल, मह