दवा चढ़ने से महिला की मौत
दवा चढ़ने से महिला की मौत
करनाल | गांवमूनक की रहने वाली 44 वर्षीय सुरेश देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में अनाज की टंकी में कीटों से अनाज को बचाने की दवा रखी हुई थी। जब वह टंकी से अनाज निकाल रही थी तो वह दवा उसे चढ़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।