पंच-सरपंच महोत्सव का किया आयोजन
करनाल| इंद्रीके बजाज पैलेस में मार्डेन ऑटो मोबाइल मारुति सुजूकी की ओर से पंच सरपंच महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में पंच-सरपंचों ने शिरकत की। जीएम जीएस तनेजा ने नवरात्रों में गाड़ियों को लेकर नई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मारुति परिवार से जुड़े रहने के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में टीएसएम राहुल अग्रवाल रीजनल आॅफिस चंडीगढ़ ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम में मनीष पसरीचा, सुरेंद्र रोहिला, भूपेंद्र पुरी, उपेंद्र शर्मा उचाना, सुनील शर्मा, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।