पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंथेटिक ट्रैक के लिए केंद्र से मांगे साढ़े छह करोड़

सिंथेटिक ट्रैक के लिए केंद्र से मांगे साढ़े छह करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिलाड़ियोंके सामने एथलेटिक की अहम समस्या बनी हुई है। कर्ण स्टेडियम में वर्षों से खिलाड़ी इस समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि पिछले एक साल से कर्ण स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने की योजना है, लेकिन बजट के बिना इसका निर्माण नहीं सका है। अब खेल विभाग ने केंद्र सरकार ने सिंथेटिक ट्रैक निर्माण के लिए साढ़े छह करोड़ रुपए का बजट मांगा है। जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कमी है तो सिर्फ खेल सुविधाओं की।

वर्षों पहले तैयार किया गया कर्ण स्टेडियम आधुनिक जरूरतों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। अधूरी सुविधाओं का खामियाजा प्रतिभावान खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपेक्षित प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। इसका कारण सिर्फ ठीक से तैयारी का होना पाया जाता है। लेकिन अगर ट्रैक सही मिले तो करनाल से बहुत से युवा अच्छे धावक बनकर राज्य देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

जरा सी बारिश हाे जाए तो प्रेक्टिस पर ब्रेक

कर्णस्टेडियम के हालात ये हैं कि अगर जरा सी बारिश भी जाए तो कई दिनों तक ट्रैक पर प्रेक्टिस होना संभव नहीं होता है और अगर तेज बारिश जाए तो सप्ताह तक तो स्टेडियम में पानी ही खड़ा रहा है।

अब तक नहीं चली वाटर पाइप लाइन

एकसाल पहले लाखों रुपए खर्च करके स्टेडियम में ट्रैक के चारों तरफ वाटर पाइप लाइन बिछाई गई थी, ताकि ट्रैक को पानी छिड़काव के साथ नियमित रूप से मेनटेन रखा जा सके। लेकिन इस पाइन लाइन को आज तक पब्लिक हेल्थ की वाटर सप्लाई पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण से खिलाड़ियों को एथलेटिक ट्रैक पर धूल का सामना करना पड़ता है।

जरा सी बारिश हाे जाए तो प्रेक्टिस पर ब्रेक

^सिंथेटिकट्रैक के लिए उन्होंने खेल विभाग को लिखा हुआ है। विभाग ने केंद्र सरकार से ट्रैक बनाने के लिए साढ़े छह करोड़ का बजट मांगा हुआ है। जैसे बजट प्राप्त होगा, सिंथेटिक ट्रक का निर्माण करवा दिया जाएगा। कर्मचंद,कार्यकारीडीएसओ, करनाल।