पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा से बढ़ा कोई धर्म नहीं : प्रेममूर्ति

सेवा से बढ़ा कोई धर्म नहीं : प्रेममूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | मानवसेवा संघ द्वारा जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में डोर-टू-डोर जाकर जरूरत का सामान एकत्रित किया गया। इस अवसर पर मानव सेवा संघ के संस्थापक प्रेम मूर्ति जी महाराज विशेष तौर पर मौजूद रहे। कॉलोनी वासियों ने स्वामी प्रेम मूर्ति का भव्य स्वागत करते हुए उन द्वारा छेड़ी गई मुहिम को सराहनीय बताया।

मानव सेवा संघ द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पिछले कई दिनों से जरूरत का सामान एकत्रित किया जा रहा है। स्वामी प्रेममूर्ति ने सर्वे भवंतु सुखिन: को संदर्भित करते हुए कहा कि आपदा की इस हमारे अपने मदद की बाट जोह रहे हैं। समाज की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है विपदा की इस घड़ी में पीडितों की राहत और पुनर्वास के लिए खुल कर आगे अाएं। स्वामी प्रेममूर्ति ने कहा राई-राई पर्वत बन जाता है। सेवा की कोई शर्त नहीं है व्यक्ति अपनी क्षमता एवं श्रद्धा के अनुसार पीडितों की मदद के लिए दान कर सकते हैं। दान नकद धनराशि के अलावा खाद्य सामग्री, दैनिक जरूरत का समान, कपड़े आदि के रूप में हो सकता है। इससे पहले स्थानीय लोगों ने स्वामी प्रेम मूर्ति का स्वागत किया।इस दौरान धर्मपाल, निर्मला तुली, हिमांशु शर्मा, ललित, किरण, मास्टर दिवांश तुली, रोजी, साहिल, दिव्या, सुनीता शर्मा, चारू शर्मा, पिंकी शर्मा, सुभाष गुरेजा, राजू शर्मा, दर्शना कमलेश शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने वस्त्र, खाद्य सामग्री धनराशि देकर बाढ़ पीडि़तों की सहायता की।