समिति के प्रयासों से किया देह दान
पेहवानिवासी 63 वर्षीय राजरानी प|ी रतनलाल निवासी पेहवा की मौत के बाद उनका शरीर जन कल्याण के लिए दान कर दिया गया। परिजनों ने स्वयं सेवी संस्था नर-नारायण सेवा समिति के माध्यम से रोहतक पीजीआई में राजरानी शरीर दान किया। यह जानकारी देते हुए समिति के अंशुल ग्रोवर, आकाश, संदीप सचदेवा, अनु मदान आदि ने इसमें अहम भूमिका निभाई।
अंशुल ग्रोवर ने कहा कि उक्त परिवार ने सेवा भावना से राजरानी देवी की देह दान की। यह एक पुनीत कार्य है इससे अन्य लोगों को भी देह दान की प्रेरणा मिलेगी। नर नारायण समिति ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।