पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड़ महासभा का चुनाव कार्यक्रम तय

रोड़ महासभा का चुनाव कार्यक्रम तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | रोड़महासभा की 21 सदस्यीय गर्वनिंग बॉडी के चयन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्धारित व्यवस्था के मुताबिक गर्वनिंग बॉडी के किसी भी एक पद के लिए चुनाव लड़ने का अधिकार कॉलेजियम के 291 सदस्यों को ही होगा।

इनमें हरियाणा सहित चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के कॉलेजियम सदस्य शामिल हैं। साथ ही कॉलेजियम के सदस्यों को ही चुनाव में वोट डालने का अधिकार होगा। महासभा के प्रशासक रामपाल ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तय कार्यक्रम के मुताबिक संपन्न कराया जाएगा।

2 नवंबर को होंगे चुनाव : गवर्निंगबॉडी का चुनाव करवाने के लिए महासभा ने एडवोकेट चौधरी शक्ति सिंह को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। राम सिंह, सुमेर सिंह आर्य, बलबीर सिंह सागवाल सूबे सिंह गोलन को एआरओ नियुक्त किया गया है। शक्ति सिंह ने बताया कि 2 नवंबर दिन रविवार को रोड़ धर्मशाला कुरुक्षेत्र में होगा। इसके लिए 25 26 अक्टूबर को रोड़ धर्मशाला करनाल में प्रात: 9 से शाम 3 बजे तक नामांकन फार्म भरे जाएंगे। 27 को स्क्रूटनी होगी और 28 अक्टूबर को प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान के बाद ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।