- Hindi News
- जिला स्तरीय खेल स्पर्धा 26 सितंबर से शुरू होगी
जिला स्तरीय खेल स्पर्धा 26 सितंबर से शुरू होगी
शिक्षाविभाग की ओर से जिला स्तरीय जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तारीख घोषित कर दी गई है। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) सेवाराम ने बताया कि निदेशक विद्यालय शिक्षा हरियाणा पंचकूला के पत्र अनुसार जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर तक और जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कराई जाएंगी। सभी सरकारी, अर्ध सरकारी सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों पीटीआई डीपीई इन तारीखाें को नोट करें। अलग से काई पत्र जारी नहीं किया जाएगा। सभी प्रतिभागी एसजीएफआई के नियमों के अनुसार ही हिस्सा लेंगे।
हालातसुधारने की मांग
दूसरीओर जिला के खिलाड़ियों ने मांग की है कि कर्ण स्टेडियम के हालात जल्द सुधारे जाएं। क्योंकि यहां पर बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या हो जाती है और कई बार खेल को अधर में ही छोड़कर जाना पड़ता है। इस मामले को लेकर जल्द ही कुछ खिलाड़ी डीसी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, ताकि उनकी समस्या का निराकरण हो सके।