पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~ 4 करोड़ के पानी के बिल होंगे माफ

~ 4 करोड़ के पानी के बिल होंगे माफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनस्वास्थ्यविभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेयजल के बिलों में बड़ी राहत देने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के पानी के बिल माफ किए जाएंगे। विभाग ने यह कदम शासनादेश के तहत उठाए हैं। जिसका फायदा करीब पौने तीन लाख ग्रामीण कनेक्शनधारक उपभोक्ताओं को होगा।

बीते दिनों सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के पानी के बिल माफी के आदेश जारी किए थे। इसके अनुपालन के तहत विभाग ने बिल माफी की प्रक्रिया शुरू की है। जिसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर बकाएदारों को चिन्हित किए जाने सहित अन्य औपचारिकता पूरी की जा रही है। करीब चार करोड़ रुपए के बिल माफ किए जाएंगे। ग्रामीण उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत है। विभागीय भी इसे अपने लिए राहत मान सकते हैं क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के बिलों का भुगतान करा पाना भी विभागीय अधिकारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

जन स्वास्थ्य विभाग शहर में पानी के कनेक्शनों का सत्यापन करा रहे है। भौतिक सत्यापन के जरिए अनधिकृत कनेक्शनों को हटाया जाएगा। ऐसे करीब 14 सौ कनेक्शन अभी तक चिन्हित हुए हैं जिन्हें हटाया जाना है। बतादें कि पानी की चोरी एक बड़ी समस्या है। जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा पानी का मिस यूज रोकने के लिए भी विभाग द्वारा लोगों को जागरुक किया जाएगा।

^ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल शासनादेश के मुताबिक माफ किए जा रहे हैं। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पानी का उपयोग करने वाले लाेगाें की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि समय से बिलों की अदायगी करें। पानी का मिसयूज रोकने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। गौरव,एसडीओ,पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट