- Hindi News
- जागरुकता कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश
जागरुकता कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश
करनाल | निर्वाचनआयोग द्वारा मतदाता जागरुकता के लिए चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा के लिए लघु सचिवालय में गुरुवार को एक मीटिंग हुई। अतिरिक्त उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए मतदाता जागरूकता यानी स्वीप कार्यक्रम को सुचारू तौर से संचालित करने के निर्देश दिए। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभाएं, नाटक, राग-रागिनियों, होर्डिंग्स, अपील आदि गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। एडीसी ने इन प्रयासों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग और वोट की कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर चुनाव से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
करनाल. अधिकारियोंकी बैठक लेते एडीसी गिरीश अरोड़ा।