पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब िजले के गांव गांव में जाकर जगाएंगे योग की अलख : राव

अब िजले के गांव-गांव में जाकर जगाएंगे योग की अलख : राव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह एक घंटा योग करने से सारा दिन रहती है चुस्ती : मुनीराम

पतंजलियोग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से करनाल में पांच दिवसीय आवासीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में हरिद्वार से बाबा रामदेव के शिष्य साधकों को प्रशिक्षण देकर योग शिक्षक तैयार करेंगे।

ताकि वह शिक्षक योग को गांव गली तक ले जाकर जन-जन को निरोगी बनाए। यह जानकारी पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राव सूर्य देव ने तरावड़ी में गीता माडर्न स्कूल में चल रही योग कक्षा में साधकों को दी।

योगप्रशिक्षण शिविर में की गई रात्रि ठहराव की व्यवस्था : 28सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेक्टर-8 महाराणा प्रताप भवन में चलने वाले इस योग प्रशिक्षण शिविर में करनाल से बाहर के आने वाले साधकों के लिए रात्रि के रहने की व्यवस्था की गई है ताकि अलसुबह शिविर में पहुंचने में लोगों को कठिनाई हो। उन्होंने कहा कि पतंजलि योग समिति का लक्ष्य है कि एक भी व्यक्ति की मौत बीमारी और भूख से हो। उन्होंने कहा कि इस शिविर में भाग लेने वाले साधक अपना नाम 25 सितंबर तक दर्ज करवा सकते हैं।

तरावड़ी. योगकक्षा में योगाभ्यास करते साधक।

योग की बारीकियों के बारे में कराया अवगत

इसअवसर पर समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि योग करने की विधि यदि सही है तो योग का लाभ भी पूरा मिलता है और यदि विधि सही नहीं है तो लाभ होने के बजाए नुकसान भी हो सकता है। इस दौरान उन्होंने योग के दौरान किस तरह से सांस ले इसकी बारीकियों को भी बताया। इस मौके पर नीलोखेड़ी तहसील प्रभारी वीरेंद्र कुमार, रमेश शर्मा, विद्याभूषण चौधरी, गौरव बंसल, बालकिशन त्रिपाठी, मोहित गर्ग, जसविंद्र सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी, हेमा जांगड़ा, सुषमा रानी सहित बड़ी संख्या में साधक उपस्थित थे।