सुरेश शास्त्री बने संघ के ब्लाॅक प्रधान
शहरके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा अनुसूचित जाति संघ के सदस्यों की ओर से ब्लाॅक प्रधान के चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय हाई स्कूल डाचर में कार्यरत संस्कृत अध्यापक सुरेश शास्त्री को सर्वसम्मति से ब्लाॅक प्रधान चुना गया। वहीं मा. सत्यपाल को सचिव चुना गया। जिला प्रधान सुरेश कुमार गोंदर ने बताया कि जिले की सभी पूर्व ब्लाॅक कार्यकारिणी भंग कर दी गई हैं और घरौंडा, इंद्री ब्लाॅक निसिंग की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही असंध, नीलोखेड़ी करनाल ब्लाॅक की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। 28 सितंबर को सेक्टर 14 के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी भाग लेंगे। जिला प्रधान ने बताया कि संघ की मुख्य मांगों में पांचवीं आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा बहाल करवाने, सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त करवाने मिड-डे मील योजना को समाप्त करना आदि शामिल हैं।