पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राध्यापक के निलंबन का किया विरोध छात्रों ने कक्षाओं का किया बहिष्कार

प्राध्यापक के निलंबन का किया विरोध छात्रों ने कक्षाओं का किया बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापकों के लंबित मामलों का निपटान करे सरकार : गोधाराम

गुरुब्रह्मानंद बहुतकनीकी संस्थान के निलंबित प्राध्यापक के पक्ष में विद्यार्थी सड़क पर उतर आए। विद्यार्थियों ने कक्षा का बहिष्कार तो किया ही साथ में निलंबन को वापस करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी भी थी।

मामला एक प्राध्यापक के निलंबन से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि प्राध्यापक दीपक गर्ग को एक विद्यार्थी पर हाथ उठाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। बाद में विद्यार्थी ने प्राचार्य को लिखित कहा कि प्राध्यापक ने उसे समझाने के लिए ऐसा किया था।

विद्यार्थियोंने की जमकर नारेबाजी : गुरुवारको करीब तीन दर्जन विद्यार्थी प्राध्यापक के निलंबन को रद्द करने की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए। उन्होंने कक्षा का बहिष्कार किया और जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना था कि प्राध्यापक का निलंबन गलत किया गया है। प्राध्यापक ने कक्षा में छात्र को समझाने का प्रयास किया था। बाद में छात्र ने लिखित में भी प्राचार्य को कहा था कि प्राध्यापक ने उसे समझाने की नीयत से ऐसा किया गया। निलंबन के विरोध में विद्यार्थियों को सड़क पर उतरना पड़ा। वहीं इस बारे में प्राचार्य एसके गोयल का कहना था कि फिलहाल वे छुट्टी पर हैं। संस्थान में आने पर बात करेंगे।

नीलोखेड़ी. निलंिबतअध्यापक के पक्ष में नारे लगाते विद्यार्थी।