जागरूकता ही बुराइयों का अंत : शर्मा
समाजकल्याण दल महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा संगीता शर्मा ने रामनगर में फैली बुराइयों के विरुद्ध जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश-प्रदेश में अनेक बुराइयां फैल चुकी हैं, जिनके कारण हमारा समाज दूषित हो रहा है।
कन्याभ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशाखोरी, भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न आदि बुराइयां हमारे समाज को खोखला कर रही हैं। जब तक ये बुराइयां समाप्त नहीं होगी। तब तक कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता। संगीता शर्मा ने कहा कि जागरूकता ही समाज में फैली बुराइयों का अंत है। उन्होंने कहा कि जिस देश-प्रदेश में नारी का सम्मान नहीं होगा। तब तक कोई समाज देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह अपने ससुराल में अपने पति सास-ससुर का पूरा मान-सम्मान करें। इस मौके पर पूजा, गीता, कविता, बबली, अंजू, पूनम, निशा, कंगन, पिंकी, अनिता, बबीता, सविता, सुमन, रिया, आंशिक, तम्मना, भावना, रिम्पल, रीना आदि अनेक महिलांए मौजूद थी।
सामाजिक बुराइयों के प्रति महिलाओं को जागृत करती प्रदेशाध्यक्ष संगीता शर्मा।