भाखड़ा नहर से मिला लापता युवक का शव
नीलोखेड़ी | सांभीके युवक का शव भाखड़ा नहर से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। सांभी गांव का युवक लखविंद्र सिंह (29) बीती 14 सितंबर को अपने घर से गायब था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस को सूचना मिली की चमार खेड़ा गांव के समीप भाखड़ा नहर में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकाला अपने कब्जे में ले लिया। शिनाख्त करने पर शव की पहचान लखविंद्र सिंह के रूप में हुई।