- Hindi News
- रोहतक विवाद को लेकर स्वयंसेवकों में फूटा गुस्सा
रोहतक विवाद को लेकर स्वयंसेवकों में फूटा गुस्सा
करनाल | रोहतकमें आरएसएस स्वयंसेवकों पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले विश्व हिंदू परिषद, भारतीय मजदूर संघ, बजरंगदल, सेवा भारती, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, किसान संघ की संयुक्त बैठक हुई जिसमें स्वयं सेवकों के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। बाद में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे कार्य कर्ताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। मालूम को कि 14 सितंबर की शाम को हुडा सिटी पार्क रोहतक में उस समय कुछ लोगों का स्वयं सेवकों से विवाद हो गया, जब वहां पर स्वयं सेवक शाखा लगाए हुए थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने स्वयंसेवकों पर जानलेवा हमले किए। इस घटना के सप्ताह भर बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी होने से आरएसएस एवं उसके घटकों में रोष व्याप्त है। आरोप है कि मामले की प्राथमिकी घटना के दौरान दर्ज करा देने के बावजूद अभी तक पुलिस ने इस संबंध में तो किसी से पूछताछ की और आरोपियों को गिरफ्तार करने की जहमत उठाई। कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है। संघ के दलपत कादियान ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ताओं पर इस तरह के हमले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मौके पर पदम प्रकाश जैन, राम निवास, राधे शाम भाटिया, दलपत कादियान, सुरिंदर जीत, जंग बहादुर यादव, ओमप्रकाश अत्रेजा, सुशील कुमार, योगेन्द्र, चंद्रवीर, संजय, विनोद आदि मौजूद रहे।
करनाल. घटनाके विरोध में प्रदर्शन करते आरएसएस पदाधिकारी अन्य।