- Hindi News
- वॉलीबाल स्पर्धा में जीत लाए प्रथम पुरस्कार
वॉलीबाल स्पर्धा में जीत लाए प्रथम पुरस्कार
करनाल | कुमारीविद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय अंत महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता डीएवी महिला महाविद्यालय यमुनानगर में 17 सितंबर को संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय की 18 टीमों ने हिस्सा लिया। अक्टूबर में होने वाली अंत:विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छह छात्राओं का चयन किया गया है। ये छात्राएं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्राचार्या रीटा सहगल शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन ने छात्राओं को बधाई दी।
वालीबॉल की विजेता खिलाड़ियों के साथ केवीए डीएवी की प्राचार्या डॉ. रीटा सहगल।