पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण स्पर्धा में मनीषा प्रथम

भाषण स्पर्धा में मनीषा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> दयालसिंह कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत कार्यक्रम हुआ।

करनाल | दयालसिंह कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता पाठ प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने ज्वलंत सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रकट किए। प्रतियोगिता में मनीषा ने पहला, महक ने दूसरा और आरती चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राकेश भारद्वाज ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए बधाई दी। डॉ. सुभाष सैनी ने कविता उच्चारण के विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. चंद्रकांता डॉ. सुरिंद्र बाला ने अदा की। मंच संचालन डॉ. रितू शर्मा ने किया। डॉ. वीना अराेड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। दूसरी ओर भाषण प्रतियोगिता में बढ़ता हुआ वैश्विक आतंकवाद, सामाजिक न्याय में मीडिया की भूमिका और वोटर लोकतंत्र का स्तंभ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस प्रतियोगिता में स्वाति वर्मा, दिशा मीनाक्षी चौहान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया।