पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के मुख्य बाजारों से निकाली गई प्रभातफेरी

शहर के मुख्य बाजारों से निकाली गई प्रभातफेरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | श्रीसनातन धर्म शिव मंदिर पुराना सर्राफा बाजार की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी ने मंगलवार को सदर बाजार, वकील पुरा, उपकार कालोनी, संत नगर, चमन गार्डन चौधरी कालोनी की परिक्रमा की।

सुबह शिव मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद भगवान शिव शंकर की पालकी को आगे बढ़ाया गया। ढोल की थाप पर नाचते झूमते श्रद्धालु साथ-साथ चले। फूल बरसा कर प्रभातफेरी का लोगों ने भव्य स्वागत किया। भजन मंडली ने जब गोरा जी ने काट ली हरी-हरी मेहंदी, मेरे बाबा तोड़ ली भांग, शिव शंकर चले कैलाश बुंदिया पड़ने लगी गाया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उल्लेखनीय है कि 39वां महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत पुरानी अनाज मंडी में प्रतिदिन सांग का मंचन किया जा रहा है।

ये रहे आरती में शामिल

आरतीकरने वालों में मेयर रेणु बाला गुप्ता, नीरज गुप्ता, अशोक मक्कड़, विनोद सचदेवा, विपिन, जोगिंद्र, मुकेश, लवलेश, सतीश, पुनीत, आशा, ईशा, सरोज, वीना, महेश, संतोष, रीटा, सुरिंद्र सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। सभा के उपप्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 12 फरवरी को प्रभातफेरी चौड़ा बाजार से निकाली जाएगी। पालकी के साथ चलने वालों में उपप्रधान रमेश जिंदल, गोल्डी, रतन चंद, विनय, शाम सुंदर, जय भगवान, अशोक, सोनू, हुकमचंद, बाबूराम, महेंद्र, अंकुर, लाडी, सुनील, प्रवीण, सुरिंद्र आदि शामिल थे।