- Hindi News
- पेट में होने वाले कीड़ों से बचाव की दी जानकारी
पेट में होने वाले कीड़ों से बचाव की दी जानकारी
गढ़ी बीरबल। राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बीरबल करनाल में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया। सुबह के समय सभा में प्रधानाचार्य डॉक्टर विजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कृमि दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
साइंस अध्यापक रवि गांधी ने बच्चों को पेट में होने वाले कीड़ों के कारण होने वाले परिणाम और इनसे बचने के उपाय बताए। उन्होंने बताया की शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर हम कृमि से बच सकते है। मौके पर नौवीं से बारहवीं के बच्चों को सरकार की अोर से कृमि की विशेष गोलियां खिलाई गई। छठीं से आठवीं तक के बच्चों को मिड डे-मील खिलाने के बाद गोलियां खिलाई गई। मौके पर बलवंत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, महिंद्र सिंह, डाॅ. सुभाष चंद, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सोहन लाल, नीलम, सरिता, सलिंद्र कुमार, सुखविंदर, राम लाल, रामदयाल, रमन कुमार, रमन मेहता मौजूद रहे।
गढ़ी बीरबल . बच्चोंको कृमि की गोलियां देतीं अध्यापिका।