पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस और बाइक की टक्कर लगने से युवक गंभीर, रेफर

बस और बाइक की टक्कर लगने से युवक गंभीर, रेफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूनक। हाईवेपर स्थित इंडो इजराइल के पास बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने घायल अवस्था में बाइक सवार को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे करनाल ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को सायं लगभग 5 बजे हरियाणा राज्य परिवहन अंबाला की बस चंडीगढ़ से रोहतक जा रही थी। इंडो इजराइल के सामने एक बाइक सवार बस की चपेट में गया और बाइक सवार घायल हो गया।