- Hindi News
- हरियाणा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का धरना 36वें दिन भी जारी
हरियाणा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का धरना 36वें दिन भी जारी
करनाल | हरियाणाराज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला सचिव ऋषिपाल शाहपुर ने की। धरने का संचालन सहसचिव जयपाल ने किया। धरने काे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिव कुमार कलसौरा की बर्खास्तगी सेवाएं बहाल करने के लिए उनका धरना 36वें दिन में पहुंच गया है लेकिन शिव कुमार को बहाल नहीं किया गया है। शिवकुमार को बिना नोटिस के काम से हटा दिया गया, जो कि सरेआम अन्याय है। इस मौके पर सतपाल सिंह, बीरसिंह लाठर, सुमन, मीना, कांता मौजूद रहे।