- Hindi News
- किसानों को गेहंू की बीमारियों से कराया अवगत
किसानों को गेहंू की बीमारियों से कराया अवगत
करनाल | किसानवैलफेयर क्लब की ओर से मंगलवार को डीडीए कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता इलम सिंह ने की। क्लब के महासचिव विजय कपूर ने किसानों को मौजूदा फसलों की बढ़वार, रोग कीटों के बारे में जानकारी दी। हकृवि उचानी के विशेषज्ञ डाॅ. विनोद मलिक ने बताया कि बीमारी आने पर किस प्रकार से खेत में दवा का छिड़काव किया जाए। डा. एसके शर्मा ने इस मौसम में बीजाई के लिए खरबूजा, प्याज, खीरा अन्य सब्जियों के बारे में बताया। कृषि संबंधी बुलेटिन सुनाते हुए डा. धर्मबीर सतीजा ने बताया कि अब खाद की सब्सिडी किसानों को मिलेगी। कार्यक्रम में डाॅ. हरदीप सिंह, जगदीश नागपाल, राकेश चौधरी, हरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, चरणजीत सिंह, विनोद कुमार, श्यामलाल, बलकार, राजकुमार भार्गव, इश्वर आदि मौजूद रहे।